दरभंगा मेडिकल कालेज व अस्पताल (डीएमसीएच) में करीब 15 मिनट तक बिजली गुल रहने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान इमरजेंसी में इलाजरत कई गंभीर मरीजों के उपचार में चिकित्सकों. को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाक्टर-नर्स और सरीजों के स्वजन ने मोबाइल का टार्च जलाकर रोशनी की। डीएमसीएच उपाधीक्षक डा. अमित कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। इमरजेंसी विभाग में अलग फीडर से बिजली आपूर्ति होती है।
