February 20, 2026
TORTOISE-1

कूचबिहार के दो नंबर ब्लॉक के उत्तरी खागराबाड़ी इलाके से एक अधेड़ उम्र का विशाल कछुआ बरामद किया गया। कछुए के देखने के लिए पूरे इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पडी। आज कुछ स्थानीय युवक तालाब में मछली पकड़ने गए थे और तभी उनकी नजर कछुए पर पड़ी। कूचबिहार के बाणेश्वर इलाके से कई बार कछुओं की तस्करी की शिकायतें मिलती रही हैं। कछुए को उस स्थान से बचाने के लिए स्थानीय निवासियों ने वन विभाग को सूचित किया और कछुए को वन विभाग को सौंप दिया गया। पता चला है कि बचाए गए कछुए को बाणेश्वर के शिव दिघी में छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *