October 10, 2026
Suvendu-Adhikari-3-1024x576

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महालया के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शनिवार सुबह फेसबुक पर पोस्ट कर देवीपक्ष की शुरुआत पर सभी के प्रति हार्दिक शुभेच्छा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मां दुर्गा के आगमन से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की परंपरा, संस्कृति, एकता और भाईचारे के बंधन को और मजबूत बनाने की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

पश्चिम बंगाल में महालय दुर्गा पूजा के आगमन का प्रतीक है। इस दिन पितृ पक्ष समाप्त होता है और देवी पक्ष की शुरुआत होती है।

बंगाली समाज के लिए इसकी शुरुआत भोर में चार बजे ‘महिषासुरमर्दिनि’ सुनने से होती है। हुगली नदी के घाटों पर लोग पूर्वजों का तर्पण करते हैं। इसी दिन मूर्तिकार देवी दुर्गा की मूर्तियों में आंखे बनाते हैं, जिसे ‘चक्षु दान’ कहा जाता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से महालया के अवसर पर लोगों के बीच सुख, शांति और सद्भाव की भावना को मजबूत करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *