ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने अपने प्रतिष्ठित ब्रांड ५०-५० के प्रीमियम पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई रेंज लॉन्च की है। पिछले तीन दशकों से भारतीय स्नैकिंग जगत का अहम हिस्सा रहे इस ब्रांड ने अब ‘ब्रिटानिया ५०-५० चीज़ डिप्ड’ और ‘कैरेमल डिप्ड’ क्रंची लेयर्ड सैंडविच बाजार में उतारे हैं। यह नई पेशकश ५०-५० के मूल विचार ‘डुअलिटी’ (दोहरे स्वाद) को एक आधुनिक और नए अंदाज़ में पेश करती है। सिलीगुड़ी में घोषित यह विस्तार ब्रांड की उस विरासत को आगे बढ़ाता है जो अपने खास मीठे और नमकीन स्वाद के संयोजन के लिए मशहूर है।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाइस-प्रेसिडेंट मार्केटिंग , सिद्धार्थ गुप्ता ने इस लॉन्च पर कहा कि भारत में उपभोक्ताओं के स्नैकिंग के तौर-तरीके तेज़ी से बदल रहे हैं। अब लोग अपने पसंदीदा स्नैक्स में कुछ नया, आकर्षक और अभिनव ढूंढ रहे हैं। इसी मांग को देखते हुए कंपनी ने सैंडविच बिस्किट श्रेणी में इन नए स्वादों को पेश किया है। यह पहल न केवल ब्रांड की बाजार में पकड़ को मजबूत करेगी, बल्कि उन ग्राहकों को भी लुभाएगी जो पारंपरिक बिस्किट से हटकर कुछ अलग और प्रीमियम अनुभव की तलाश में हैं।
