April 22, 2026
DM-.-OFFICE

जलपाईगुड़ी नगर पालिका पर नागरिकों को सही सेवा नहीं देने का आरोप लगाते  शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को डीएम कार्यालय अभियान का आयोजन किया गया। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के यहां जोड़दार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया.शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  की शिकायत है कि जलपाईगुड़ी नगर पालिका में व्यापक स्टार पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है।  जलपाईगुड़ी नगर पालिका नागरिक सेवाएं मुहैया कराने में विफल साबित हो रही है। इसके साथ ही कई अन्य शिकायतें हैं। इन्हीं  शिकायतों को लेकर  जिला शासक के कार्यालय के सामने अभियान का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमलान मुंशी ने कहा कि जलपाईगुड़ी नगर पालिका शहर के 25 वार्ड के  नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने में विफल रही हैं। सड़क से लेकर पीने के पानी तक हर मामले में वे विफल रहे हैं। नगर पालिका में घोर भ्रष्टाचार हो गया है। इस अभियान में आज आम लोग भी शामिल हुए हैं। इधर जिलाशासक कार्यालय के सामने काफी पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *