जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर बदमाशों ने गैंगरेप किया। देर रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मंगलवार को मामला उजागर हुआ।
पीड़ित परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर पीड़िता अपनी सहेली के साथ खेत में काम करने के लिए घर
से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनको घेर लिया। आरोपियों ने पहले दोनों लड़कियों को डराया-धमकाया और फिर जबरन उन्हें पास के एक मक्के के खेत में खींच ले गए। जब पीड़िता की सहेली ने शोर मचाने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने उसे पकड़कर अलग कर दिया और उसका मुंह बंद कर दिया। इसी बीच, दो अन्य युवकों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।
