May 20, 2026
image (3)

बिहार की राजधानी पटना के IGIMS अस्पताल में मरीज का टोकन नंबर न लगने को लेकर बड़ा बवाल हो गया. यहां MBBS फाइनल ईयर के छात्र सुधीर कुमार अपने परिजन का इलाज करवाने न्यूरो सर्जरी ओपीडी पहुंचे थे. यहां नंबर न लगने पर स्टाफ और गार्ड से उनकी बहस हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई. छात्र से बवाल के बाद पहुंचे उसके साथियों ने गार्ड समेत कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. पटना के IGIMS में टोकन विवाद पर MBBS छात्र और गार्डों में मारपीट हो गई. इसके बाद पहुंचे MBBS छात्रों ने अस्पताल के गार्ड और कई कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस मामले में निदेशक ने गार्ड सुरेंद्र दास को सस्पेंड कर दिया है.
जानकारी के IGIMS अस्पताल पहुंचे MBBS के छात्र सुधीर कुमार से गार्ड और कर्मचारियों से टोकल को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद सुरेंद्र दास नामक अस्पताल कर्मचारी और गार्ड ने छात्र सुधीर कुमार के साथ बदतमीजी की और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान छात्र अकेला था और स्टाफ की संख्या अधिक होने के कारण वह बच नहीं पाया, जिससे उसकी जमकर पिटाई की गई. इसके बाद गुस्साए छात्र ने तुरंत अपने साथी मेडिकल छात्रों के गुट को बुला लिया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में पहुंच छात्रों ने सुरेंद्र दास समेत अन्य गार्ड और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. इस मारपीट के बाद अस्पताल में चीख-पुकार मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहीं, इस मारपीट में कई कर्मचारी घायल हो गए. इस पूरे मामले में IGIMS निदेशक ने गंभीरता को देखते हुए आरोपी गार्ड सुरेंद्र दास को तत्काल सस्पेंड कर दिया. उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं. साथ ही अस्पताल प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं, मेडिकल छात्रों का कहना है कि लंबे समय से ओपीडी में स्टाफ की मनमानी चल रही है. मरीजों और उनके परिजनों के साथ बदतमीजी आम बात हो गई है. जहां सुधीर कुमार के परिजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए भी नंबर नहीं लगाया जा रहा था, जिसके कारण विवाद हो गया.वहीं, इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नियमों के अनुसार टोकन सिस्टम चलाया जा रहा था. यहां किसी भी प्रकार की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि मारपीट की यह घटना IGIMS जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *