May 5, 2026
image (4)

आंधी-पानी के बीच ठनका की चपेट में आकर प्रदेश में सोमवार को 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग जख्मी हो गए। औरंगाबाद, गया, रोहतास, भोजपुर और वैशाली में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिली। कहीं बच्चे खेलते-खेलते चपेट में आ गए, तो कहीं खेत-खलिहान और कामकाज में जुटे लोग हादसे का शिकार बन गए। बाढ़ में दो जगह पेड़ और दीवार गिरने से एक-एक की मौत हो गई। औरंगाबाद जिले में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच ग्रामीण घायल हो गए। गया जिले में ठनका ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया, जहां शेरघाटी, टिकारी और कोंच थाना क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन किशोर भी शामिल हैं। सबसे अधिक मौत पूर्वी चंपारण में पांच की हुई
रोहतास जिले के डेहरी आन सोन में भी वज्रपात ने कहर ढाया। चकिया गांव स्थित काली मंदिर के पास मजदूर ट्रक पर कच्चा कोयला पोड़ा लोड कर रहे थे। अचानक आंधी-तूफान शुरू हो गया। बचने के लिए सभी मजदूर ट्रक के नीचे छिप गए, लेकिन तभी ट्रक पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वैशाली जिले के लालगंज में एक महिला की मौत हो गई। भोजपुर जिले के गुलजारपुर में भी एक महिला की जान चली गई, जबकि संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सबसे अधिक मौत पूर्वी चंपारण में पांच की हुई है। आम-लीची सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पोल, तार गिर गए हैं। इससे बिजली गुल है। पूर्वी चंपारण में विशाल पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। उसमें दबने से दो लोगों की मौत हो गई। सीतामढ़ी के सीतामढ़ी-पुपरी स्टेट हाइवे पर बुनियादी विद्यालय के समीप बिजली का पोल बाइक पर गिर गया। इससे उस पर सवार दो की मौत हो गई। दोनों ननद-भौजाई थीं। वज्रपात, आंधी, तूफान और तेज वर्षा में 12 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्वी चंपारण में पांच, गयाजी में चार और औरंगाबाद में तीन लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने मृतक के स्वजन को चार-चार लाख रुपये बतौर अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *