September 8, 2026
ZANDU

एमामी लिमिटेड के आयुर्वेदिक पेन-रिलीफ ब्रांड ज़ंडू बाम ने युवा पीढ़ी को टारगेट करते हुए अपना नया कैंपेन #UndoWithZandu लॉन्च किया है। इस कैंपेन के तहत टेक नेक, स्क्रीन-टाइम से होने वाले सिरदर्द, डूमस्क्रॉलिंग की थकान और बर्नआउट जैसी आधुनिक समस्याओं को युवाओं से जुड़ी आम “पीड़ाओं” के रूप में पेश किया गया है।

16 से 28 साल की उम्र के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया यह कैंपेन एक काल्पनिक दुनिया “पीडालैंड” बनाता है, जहाँ युवा करियर स्ट्रेस, ओवरथिंकिंग, रिलेशनशिप की उलझनों और मंडे ब्लूज़ जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। कैंपेन में एक मुख्य किरदार इन सभी परेशानियों से राहत दिलाते हुए संदेश देता है – “पीड़ा को करो Undo with Zandu”

इस कैंपेन को Tree Communications और Abbas Mirza ने मिलकर तैयार किया है। यह कैंपेन पश्चिम बंगाल सहित प्रमुख बाजारों में टेलीविजन, डिजिटल, OTT और सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा।

एमामी के डायरेक्टर मोहन गोयनका ने कहा कि ज़ंडू अपने पॉप-कल्चर लेगेसी, जिसमें “मुन्नी बदनाम हुई” जैसे गानों के साथ ब्रांड का जुड़ाव शामिल है, को आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी के बीच अपनी प्रासंगिकता बना रहा है।

कंपनी के अनुसार भारत में दर्द निवारक (रूबेफेशिएंट) बाजार 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का है, जिसमें बाम सेगमेंट की हिस्सेदारी 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एमामी के 1,000 से अधिक प्रोडक्ट्स हैं, जो 4,000 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए 54 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स तक पहुंचते हैं और 70 से अधिक देशों में कंपनी की मौजूदगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *