August 12, 2026
image (1)

सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच जमुई सदर अस्पताल की एक घटना ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 75 वर्षीय रंजय सिंह को सीटी स्कैन कराने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके कारण उनके बेटे सदानंद सिंह ने उन्हें गोद में उठाकर सेंटर तक ले जाने का निर्णय लिया। – यह घटना सोमवार दोपहर की है और इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। रंजय सिंह बुखार और निमोनिया की शिकायत के चलते अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सक ने उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। इसके बाद सदानंद ने स्ट्रेचर की तलाश की, लेकिन कोई उपलब्ध नहीं हुआ। उन्होंने अस्पताल के कर्मियों से भी जानकारी ली, जहां बताया गया कि एक स्ट्रेचर पहले से एक शव के लिए
बीमार बुजुर्ग पिता को गोद में सत्ताकर ले जाता पुत्र। सौ. वीडियो चोष उपयोग में था। इसके बाद भी अन्य स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं हो सकी। सदर अस्पत्ताल के डिप्टी सुर्पारटेंडेंट डा. तनिष्क कुमार ने इस मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि की है और कहा कि ड्यूटी पर तैनात दो ट्राली-मैन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *