May 13, 2026
WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.17.53 AM

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रामपुरहरी थाना के मकसूदपुर गांव से तीन दिन से लापता दो बच्चियों का हाथ-पाँव और सिर कटा शव बुधवार की सुबह मिला। शव मकसूदपुर में धीरू राय के भट्ठा के पास चौर में मिला है। मृतक दोनों बच्ची आपस में चचेरी बहनें है। एक की पहचान मकसुदपुर गांव के राजेश राय की पुत्री मौसमी कुमारी (12 वर्ष)और वीरचंद्र कुमार की पुत्री रूची कुमारी (7 वर्ष) के रूप में हुई है। शव मिलते ही मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एफएसएल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। एक साथ दो बच्चियों के लापता होने के बाद से इलाके में सनसनी फैल हुई थी । परिजन अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद रामपुरहरी पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कर लापता बच्चियों की तलाश शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *