टीवीएस वेनु के भाग और दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने मेदिनीनगर, झारखण्ड में एक विशाल डिलीवरी कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां एक ही दिन में उपभोक्ताओं को 500 से अधिक टीवीएस रेडर मोटरसाइकलें सौंपी गईं। उपभोक्ताओं और उनके परिवारों ने खूब जोश एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर ब्राण्ड की उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाया, जिससे क्षेत्र के युवाओं एवं महत्वाकांक्षी राइडरों में टीवीएस रेडर की बढ़ती लोकप्रियता की पुष्टि हुई।
टीवीएस रेडर कम्युटर सेगमेन्ट में उपभोक्ताओं की पसंदीदा मोटरसाइकल के रूप में उभरी है, जो स्पोर्टी स्टाइल, वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स और शानदार परफोर्मेन्स के साथ रोज़मर्रा की राइड को आरामदायक बनाती है। स्टाइल, आराम और टेक्नोलॉजी का संयोजन यह मोटरसाइकल राइडिंग का शानदार अनुभव प्रदान करती है और उन उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन गई है जो आधुनिक और फीचर्स से भरपूर मोटरसाइकल की उम्मीद रखते हैं।
म्ेदिनीनगर में विशाल डिलीवरी कार्यक्रम टीवीएस रेडर की विकास यात्रा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि साबित हुआ है, जो झारखण्ड में मोटरसाइकल की बढ़ती मांग को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान टीवीएस रेडर के उपभोक्ताओं की बढ़ती कम्युनिटी का जश्न मनाया गया। कुल मिलाकर इस आयोजन ने ब्राण्ड को उन राइडरों के साथ जोड़ा जो अपने रोज़मर्रा के आवागमन में स्टाइल, परफोर्मेन्स और व्यवहारिकता की उम्मीद रखते हैं।
