टाटा स्टील एडवेंचर फाउंंडेशन क्लाइंबिंग अकादमी के तीन खिलाड़ी अमन, अनीशा व जोगा ने एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अमन व अनीशा ने लीड क्लाइंबिंग में अपनी जगह बनायी है, जबकि जोगा ने स्पीड क्लाइंबिंग में क्वालीफाई किया है।
आने वाले आयोजनों में और खिलाडिय़ों के भी क्वालीफाई करने की उम्मीद है। यह उपलब्धि जमीनी स्तर से विकसित किए गए एक कार्यक्रम की लगातार प्रगति को दर्शाती है. टीएसएएफ के अंतर्गत क्लाइंबिंग गतिविधियों की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी, जब देश में संरचित सुविधाएं व वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रणाली काफी हद तक उपलब्ध नहीं थीं।
टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी की औपचारिक स्थापना वर्ष 2021 में जमशेदपुर की स्थानीय समुदायों से जुड़े मात्र 10 खिलाडिय़ों के साथ की गई थी।
