July 7, 2026
IMG_8364

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपनी प्रमुख इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता ‘टीसीएस इनक्विजिटिव’ के 2026 संस्करण की घोषणा कर दी है, जिसके लिए कोलकाता के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए हैं. विभिन्न विषयों पर आधारित यह एक गेमीफाइड लर्निंग पहल है, जिसमें कक्षा 8 से 12 तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं. इसमें प्री-यूनिवर्सिटी और जूनियर कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं. इस क्विज़ का आयोजन देश के 12 प्रमुख शहरों—पुणे, इंदौर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, नागपुर, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, भुवनेश्वर, कोच्चि, कोलकाता और मुंबई में किया जाएगा.

इस अवसर पर टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, सुदीप कुन्नुमल ने कहा कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 2025 ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी टूल के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत का दुनिया के तीसरे सबसे प्रतिस्पर्धी देश के रूप में उभरना उसकी डिजिटल यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ है. उन्होंने आगे बताया कि टीसीएस इनक्विजिटिव जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी का लक्ष्य छात्रों में जिज्ञासा जगाना, प्रतिभा को निखारना और अगली पीढ़ी को एआई की परिवर्तनकारी क्षमता का उपयोग करने के लिए सशक्त बनाना है. इसके साथ ही यह पहल देश में स्टेम फाउंडेशन को मजबूत करने का काम करेगी, जो एक आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत को शक्ति प्रदान करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *