July 7, 2026
BIHAR

कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की ट्यूब मेकर्स क्लब (टीएमसी) यूनिट के कर्मचारियों की आमसभा यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन तथा यूनियन चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आमसभा के दौरान कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से यूनियन का चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उपस्थित सभी कर्मचारियों ने बिना किसी विरोध के राकेश्वर पांडे को पुनः यूनियन का अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया। साथ ही उन्हें यूनियन की नई कार्यकारिणी के गठन तथा यूसीएम चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद राकेश्वर पांडे ने तत्काल नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके तहत बी.के. डिंडा को उपाध्यक्ष, ददन सिंह को महासचिव तथा पुलक मेथी, बी.आर. मिश्रा और पीटर को कमेटी सदस्य बनाया गया। बैठक में कर्मचारियों ने यूनियन नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए राकेश्वर पांडे से प्रबंधन के साथ प्रभावी वार्ता कर लंबित ग्रेड एवं वेज रिवीजन को शीघ्र और कर्मचारियों के हित में लागू कराने की पहल करने का आग्रह किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ आमसभा का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *