August 13, 2026
images (1)

कोचिंग संस्थान में गोलीबारी के मामले में बिना पर्याप्त जांच के कोचिंग संचालक रोशन आनंद को जेल भेजने के आरोप पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को चेतावनी देते हुए मामले में जवाब मांगा है।

आयोग ने 30 जून तक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने के बाद अब 3 सितंबर तक जवाब देने का निर्देश दिया है। खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने रोशन आनंद को घटना का सूत्रधार बताते हुए गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि रोशन आनंद किडनी की बीमारी से भी ग्रसित हैं।

इस मामले में ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन के चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर ने 10 जून को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि फैजल खान के कहने पर पटना पुलिस ने रोशन आनंद को आपराधिक मामले में गलत तरीके से फंसाकर जेल भेजा। मामले में कथित एकतरफा कार्रवाई को लेकर अब मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है और पुलिस से जवाब तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *