June 5, 2026
Untitled 2

एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित फ्लीट सुरक्षा एवं परिचालन तकनीक में वैश्विक अग्रणी कंपनी नेत्राडाइन (Netradyne) ने आज घोषणा की कि वह भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग इलेक्ट्रिक वाहन कार्यक्रम (NHEV) के उभरते इलेक्ट्रॉनिक हाईवे नेटवर्क के लिए इंटेलिजेंस और सुरक्षा प्रणाली उपलब्ध कराएगी। इस पहल के तहत एनएचईवी के एकीकृत ई-हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर में एक उन्नत डिजिटल इंटेलिजेंस लेयर जोड़ी जाएगी, जिससे लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुरक्षित, कनेक्टेड और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्राडाइन के एआई-संचालित समाधान चरणबद्ध तरीके से एनएचईवी समर्थित कॉरिडोर पर संचालित वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों में लगाए जाएंगे। इससे फ्लीट की रियल-टाइम निगरानी, संभावित जोखिमों की पूर्व पहचान, ड्राइवर व्यवहार का विश्लेषण और परिचालन मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह सहयोग पूर्व में किए गए पायलट प्रोजेक्ट्स के अनुभवों पर आधारित है और एक तकनीक-सक्षम हाईवे इकोसिस्टम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एनएचईवी देशभर में इलेक्ट्रॉनिक हाईवे विकसित करने के राष्ट्रीय विजन पर कार्य कर रहा है, जिनका उद्देश्य बड़े पैमाने पर कनेक्टेड और विश्वसनीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना है। वर्ष 2027 तक 26 प्रमुख हाईवे कॉरिडोर पर विस्तार की योजना बनाई गई है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा प्रबंधन, डिजिटल सिस्टम, वित्तीय सहयोग और परिचालन सहायता को एकीकृत करते हुए एनएचईवी भारत के लिए एक व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य लंबी दूरी के ईवी इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है।

इस ढांचे के तहत नेत्राडाइन का एआई प्लेटफॉर्म ड्राइवर व्यवहार विश्लेषण, वाहन मॉनिटरिंग और कॉरिडोर स्तर पर परिचालन निगरानी के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एवं इंटेलिजेंस लेयर प्रदान करेगा।

एनएचईवी के प्रोग्राम डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा ने कहा, दुनिया ने देखा है कि आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और तेल संकट किसी भी अर्थव्यवस्था को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं। एनएचईवी हाईवे भारत की आर्थिक तैयारी का महत्वपूर्ण आधार हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही शांति काल, लॉकडाउन या वैश्विक तेल संकट जैसी परिस्थितियों में भी बाधित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *