July 22, 2026
images (11)

ज़ी5 की लोकप्रिय अपराध-प्रधान वेब सीरीज ‘रंगबाज’ चौथे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। निर्माताओं ने नए सीजन का प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें अभिनेता मोहित रैना पहली बार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। प्रोमो के सामने आते ही सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

प्रोमो में मोहित रैना का बेहद खौफनाक और दमदार अंदाज देखने को मिलता है। उनका किरदार इंसाफ नहीं, बल्कि अपना फैसला सुनाने में विश्वास रखता है। सत्ता, राजनीति और अपराध के ताने-बाने पर आधारित इस सीजन में एक नई कहानी दिखाई जाएगी। प्रोमो के साथ जारी संदेश में लिखा गया है, “अब इंसाफ नहीं… अब फैसला होगा। लोमड़ियों की पूरी नस्ल खत्म करने आ रहा है रंगबाज।”

‘रंगबाज’ के पहले तीनों सीजन दर्शकों को पसंद आए थे और अब चौथे सीजन से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं। मोहित रैना, जिन्हें पौराणिक धारावाहिक ‘देवों के देव… महादेव’ से खास पहचान मिली, इस बार बिल्कुल अलग और आक्रामक किरदार में नजर आएंगे। सीरीज का प्रसारण ज़ी5 पर होगा। हालांकि, इसकी प्रीमियर तारीख का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *