September 19, 2026
BIHAR

केरल पब्लिक स्कूल्स ने अभिभावकों के सुझाव, शिकायत और प्रतिक्रियाओं को सीधे विद्यालय प्रबंधन तक पहुंचाने के लिए kpsparentsvoice.com वेब ऐप लॉन्च किया। इसका शुभारंभ केरल पब्लिक स्कूल, मैंगो में किया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि रज़ी नौशाद तथा वरिष्ठ अभिभावक प्रतिनिधि मुख्तार उपस्थित रहे। केपीएस चेयरपर्सन मनोरमा नायर, डायरेक्टर शरत चंद्रन, अकादमिक डायरेक्टर लक्ष्मी आर., प्रिंसिपल रूपा मुखर्जी, वाइस प्रिंसिपल उषा रामनाथन और चीफ-क्वालिटी एंड एनहांसमेंट सोमनाथ समेत शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे।

डायरेक्टर शरत चंद्रन ने कहा कि अभिभावक अब मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे अपनी बात दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक सुझाव या शिकायत के लिए विशिष्ट संदर्भ संख्या मिलेगी, जिससे उसकी प्रगति भी ट्रैक की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वास, संवाद और समाधान का मंच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *