करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. लेकिन शादी के 13 साल बाद 2016 में उनका तलाक़ हो गया. उनका एक बेटा और एक बेटी है. संजय कपूर का साल 2025 में निधन हो गया था. कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को उनकी संपत्तियों को बेचने या ख़र्च करने से रोक दिया है. प्रिया सचदेव कपूर, संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं.
कोर्ट ने आदेश दिया है कि संजय कपूर के बच्चों की तरफ से दायर मुक़दमे के लंबित रहने तक उनकी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जाए.
कोर्ट ने यह भी साफ किया कि प्रिया सचदेव कपूर कोई भी संपत्ति बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकतीं.
