भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वैलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वैलर्स ने दुमका (झारखंड) में अपने भव्य नए शोरूम का शुभारंभ किया। इस शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के विभिन्न कलेक्शंस से डिज़ाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला (रेंज) पेश की गई है। यहाँ ग्राहकों को शानदार माहौल के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, और इस तरह ग्राहकों को खरीदारी का एक बेमिसाल अनुभव हासिल होगा। नए शोरूम के बारे में बात करते हुए कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “दुमका में हमारे बिल्कुल नए कल्याण ज्वैलर्स शोरूम की शुरुआत का उद्देश्य एक बेहतर इकोसिस्टम तैयार करना और हमारे ग्राहकों की विशिष्ट ज़रूरतों को पूरा करना है, जिससे उनके खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके।
हमारी कोशिश खुद को लगातार नया रूप देने की है, ताकि ग्राहकों को विश्व स्तरीय माहौल दिया जा सके, जबकि हम विश्वसनीयता और पारदर्शिता के कंपनी के मूल सिद्धांतों पर पूरी तरह कायम हैं। कल्याण ज्वैलर्स में, हम गुणवत्ता और सेवा पर विशेष ध्यान देते हुए उत्कृष्ट और अनूठे ज्वैलरी डिज़ाइनों की एक विशाल श्रृंखला पेश करना जारी रखेंगे।” शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर कल्याण ज्वैलर्स ने पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती की घोषणा की है। इसके साथ ही मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 50% की छूट और स्टोन चार्ज पर फ्लैट 15% की छूट भी दी जाएगी*। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को समर्पित “एनकैश काउंटर” के माध्यम से पुराने सोने पर तुरंत नकद भुगतान की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें कल्याण के स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट का लाभ भी मिलेगा, जो बाजार में सबसे कम है और सभी शोरूमों में एक समान लागू होता है।
कल्याण ज्वैलर्स के प्रत्येक आभूषण पर बीआईएस हॉलमार्क होता है और उसे शुद्धता की कई स्तरों पर जांच से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा ग्राहकों को ब्रांड का विशेष 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो सोने की शुद्धता, आजीवन निशुल्क रखरखाव, उत्पाद की विस्तृत जानकारी तथा पारदर्शी एक्सचेंज और बाय-बैक नीति की गारंटी देता है।यह भरोसा अपने मूल्यवान ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता और विश्वास प्रदान करने के प्रति कल्याण ज्वेलर्स की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस शोरूम में कल्याण के लोकप्रिय इन-हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूर्त (वेडिंग ज्वेलरी लाइन), मुद्रा (हस्तशिल्प एंटीक ज्वेलरी), निमाह (टेम्पल ज्वेलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया (सॉलिटेयर जैसे डायमंड ज्वेलरी), अनोखी (अनकट डायमंड्स), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए डायमंड्स), अंतरा (वेडिंग डायमंड्स), हेरा (डेली वियर डायमंड्स), रंग (प्रेशियस स्टोन्स ज्वेलरी) और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (कलर स्टोन्स और डायमंड ज्वेलरी) शामिल हैं।
