May 1, 2026
WhatsApp Image 2026-05-01 at 10.04.48 AM

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना के कदमकुआं थाने के दारोगा सह अपर थानाध्यक्ष अर्जुन यादव को सात हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी बुद्ध मूर्ति के निकट जस्टिस राजकिशोर पथ के पास से हुई।
ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि कदमकुआं चूड़ी मार्केट के शमशाद आलम ने निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी दारोगा द्वारा कदमकुआं थाना कांड संख्या 315/26 में फंसाने का भय दिखा रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो ने परिवादी की शिकायत की जांच कराई। सत्यापन में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाया गया। इसके बाद निगरानी थाना में कांड दर्ज करते हुए डीएसपी आदित्य
राज के नेतृत्व में धावा दल गठित कर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान आरोपी दारोगा को सात हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *