May 17, 2026
ABBOTT

वैश्विक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एबॅट ने आज टाइप 2 डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए ‘एक्सटेंशियर®’ को व्यावसायिक रूप से बाजार में उतारने के लिए नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी जीएलपी-1 (GLP-1s) के क्षेत्र में नोवो नॉर्डिस्क के वैज्ञानिक नेतृत्व और भारत में एबॅट के मजबूत वितरण नेटवर्क का लाभ उठाती है, ताकि उन क्षेत्रों तक भी उच्च गुणवत्ता वाले और साक्ष्य-आधारित डायबिटीज़ उपचार की पहुंच बढ़ाई जा सके जहां वर्तमान में नोवो नॉर्डिस्क की सेवाएं सीमित हैं। ‘एक्सटेंशियर®’, ओज़ेम्पिक® का दूसरा ब्रांड है, जो दुनिया में सबसे अधिक प्रिस्क्राइब की जाने वाली जीएलपी-1 आरए (रिसेप्टर एगोनिस्ट) दवा है।1 

‘एक्सटेंशियर®’ को वयस्क टाइप 2 डायबिटीज़ मरीजों के लिए खान-पान और व्यायाम के साथ एक सहायक उपचार के रूप में मंजूरी मिली है। यह एक ऐसी GLP-1 RA दवा है, जो इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को सबसे व्यापक लाभ प्रदान करने के लिए पहचानी जाती है। ‘एक्सटेंशियर®’ में मौजूद सेमाग्लूटाइड तत्व ने HbA1c (ब्लड शुगर) के स्तर में प्रभावी कमी, वजन घटाने के प्रभावशाली लाभ और टाइप 2 डायबिटीज़1 से पीड़ित लोगों में हृदय व किडनी संबंधी गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम करने में अपनी सक्षमता साबित की है। सेमाग्लूटाइड की सुरक्षा और प्रभावशीलता को 44 से अधिक क्लिनिकल ट्रायल और 10 से अधिक वास्तविक दुनिया के अध्ययनों के माध्यम से प्रमाणित किया गया है, जिनमें टाइप 2 डायबिटीज़, मोटापा, हृदय, लिवर और किडनी की बीमारियों को शामिल किया गया है। यह दवा लगभग एक दशक से वैश्विक बाजार में उपलब्ध है और सभी सेमाग्लूटाइड उत्पादों का कुल उपयोग 4.9 करोड़ से अधिक ‘पेशेंट ईयर्स’ तक पहुंच चुका है।

‘एक्सटेंशियर®’ को एबॅट के उन्नत डायबिटीज़ समाधानों के बढ़ते पोर्टफोलियो के तहत भारत में पेश किया जाएगा और उम्मीद है कि यह जल्द ही भारतीय मरीजों के लिए उपलब्ध होगा। एबॅट इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, कार्तिक राजेंद्रन ने कहा, “भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते डायबिटीज़ के बोझ का सामना कर रहा है और इस चुनौती से निपटने के लिए निरंतर नवाचार और मजबूत साझेदारी की आवश्यकता है। ‘एक्सटेंशियर®’ की शुरुआत एबॅट की समग्र डायबिटीज़ प्रबंधन की पुरानी सोच को और आगे बढ़ाती है—जिसमें दवाओं से लेकर जांच, और निरंतर ग्लूकोज़ मॉनिटरिंग से लेकर डायबिटीज़-विशिष्ट पोषण तक सब शामिल है। नोवो नॉर्डिस्क द्वारा विकसित और निर्मित इस ब्रांड को एबॅट द्वारा व्यावसायिक रूप से बाजार में उतारा जाएगा। यह हमारी उस प्रतिबद्धता से मेल खाता है जिसके तहत हम डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों के इलाज के हर चरण में उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले और साक्ष्य-आधारित उपचार उपलब्ध कराना चाहते हैं।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *