June 25, 2026
image (4)

भवन निर्माण विभाग का अधीक्षण अभियंता सह निदेशक (निरूपण इकाई) पवन कुमार अकूत संपत्ति का मालिक है। इंजीनियर के पास 13 भूखंड, प्लॉट और मकान के अलावा, करीब 39 नाख रुपये के आभूषण, पीपीएफ निवेश में लगभग 90 लाख रुपये के साक्ष्य मिले हैं।
इस अकूत संपत्ति का खुलासा पवन कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापामारी में हुआ है।

ईओयू ने बुधवार को भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर पवन कुमार के खिलाफ आय से 103.94 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा करने के बाद इनके पटना, भागलपुर, नोएडा और दिल्ली में छह ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था।
बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ ईओयू ने एक्शन लिया. सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार के ठिकानों पर टीम ने दबिश दी. ईओयू की टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पटना से दिल्ली तक हो रही है. पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला ईओयू थाने में दर्ज किया गया था. इसके बाद कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद 6 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पवन कुमार पर 3 करोड़ 89 लाख से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह संपत्ति उनके वास्तविक संपत्ति से 103.94 प्रतिशत अधिक है. प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर 6 ठिकानों पर रेड चल रही है. इसमें पटना में पटना के श्री कृष्णापुरी के यमुना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर B-, पटना के कार्यालय और भागलपुर आनंदगढ़ कॉलोनी तिलकामांझी स्थित मकान में छापेमारी चल रही है. यह कार्रवाई पटना के अलावा दिल्ली में भी चल रही है. दिल्ली में नोएडा सेक्टर 75 स्थित फ्लैट, एक आवासीय ठिकाना और नई दिल्ली द्वारका सेक्टर 10 स्थित फ्लैट पर रेड चल रही है. पुलिस की ओर से बताया गया है कि कार्रवाई खत्म होने के बाद ही मामले में पूरी जानकारी दी जाएगी. ऐसे में देखना होगा छापेमारी के दौरान क्या कुछ बरामद होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *