जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने सिक्किम के गंगटोक में स्थित सर थुटोब नामग्याल मेमोरियल (एसटीएनएम) अस्पताल को दो पूरी तरह से सुसज्जित लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस दान की हैं। कंपनी की यह पहल इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं को बेहतर बनाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ आलोक रुंगटा ने बताया कि ये एम्बुलेंस विशेष रूप से गंभीर परिस्थितियों में लोगों तक समय पर इलाज पहुंचाने में मदद करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का उद्देश्य राज्य में एक मजबूत और समावेशी इकोसिस्टम का निर्माण करना, वित्तीय साक्षरता बढ़ाना और स्थानीय संस्थानों के साथ मिलकर काम करना है।
इसी क्रम में कंपनी के मुख्य थर्ड-पार्टी डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्नत लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस की तैनाती दूर-दराज के क्षेत्रों के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एसटीएनएम अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रुथ योंजोन ने इस प्रभावशाली मदद के लिए जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम जैसे पहाड़ी राज्य में, जहाँ कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कभी-कभी चिकित्सा सहायता पहुंचने में देरी हो जाती है, ये लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस आपातकालीन देखभाल को काफी मजबूत करेंगी।
