July 7, 2026
image (7)

बिहार में एक BDO पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। युवती के परिजनों ने इस मामले में मुजफ्फरपुर में बीडीओ पर केस भी दर्ज कराया है। दरअसल दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में मिठनपुरा पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि बीडीओ मनोज कुमार का एक महिला दारोगा के साथ प्रेम संबंध है। वर्तमान में बेगूसराय के एक थाना में पोस्टेड है। मायके वालों का आरोप है कि अमृता की मौत से महज 10-15 दिन पहले बीडीओ द्वारा 10 लाख रुपये की बड़ी रकम की मांग की गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसी साल जनवरी में जाले स्थित सरकारी आवास का दरवाजा बंद करके बीडीओ ने अमृता के साथ इस कदर मारपीट की थी कि उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक साल पुराने सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज 19 मार्च 2025 का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग अमृता कुमारी को जबरन घसीटते हुए गाड़ी में बैठा रहे हैं। मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर बीडीओ, उनके माता-पिता, भाई और बहन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में भाई ने बताया है कि 2023 में अमृता की शादी बीडीओ मनोज कुमार से हुई थी। शादी के कुछ साल तक सबकुछ ठीक रहा। पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। अमृता पर दहेज देने के लिए दबाव बनाया जा रहा थ। विरोध करने उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार मारपीट भी की गई थी। इस बीच अमृता को पता लगा कि उनके पति का अवैध संबंध किसी और महिला से चल रहा था।
जब उसने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया। शुक्रवार की देर रात उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया। एफआईआर में बताया गया है कि शुक्रवार की देर रात अमृता को अचेत हालत में लेकर उसके ससुराल वाले मिठनपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में गए थे। इस बीच सूचना मिलने पर सीतामढ़ी के परिहार बथुआरा स्थित मायके से भाई समेत अन्य लोग पहुंचे थे। बेहतर इलाज के लिए वहां से लेकर निकले, इसी बीच अमृता की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *