बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्य में संस्थानों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार में सम्राट सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पटना चिड़ियाघर और डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान से संजय गांधी का नाम हटा दिया है। भाजपा के नेतृत्व वाली सम्राट सरकार ने पटना के संजय गांधी जैविक पार्क और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदल दिया है। सम्राट सरकार ने संजय गांधी जैविक पार्क का नाम ‘पटना चिड़ियाघर’ और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदलकर ‘बिहार राज्य डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान’ कर दिया है।
