April 18, 2026
IMG_4676

एआई+ स्मार्टफोन ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित नोवा सीरीज को उतारने की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसकी शुरुआत ९ अप्रैल २०२६ को ‘नोवा २’ और ‘नोवा २ अल्ट्रा’ के लॉन्च के साथ होगी। यह सीरीज फ्लिपकार्ट और अन्य चुनिंदा प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जबकि नोवा २ प्रो, नोवा २ नियो और नोवा फ्लिप जैसे अन्य मॉडल्स आने वाले महीनों में पेश किए जाएंगे। एआई+ के सीईओ माधव शेठ के अनुसार, यह सीरीज बेहतरीन परफॉर्मेंस और व्यक्तिगत स्टाइल का एक अनूठा मेल है, जिसे हर तरह के यूजर की पसंद और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  

इस सीरीज का मुख्य आकर्षण ‘नोवा २ अल्ट्रा’ है, जिसमें बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल लाइट्स दी गई हैं जो कॉल, मैसेज और म्यूजिक के अनुसार बदलती हैं। वहीं, ‘नोवा २’ उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ और तेज स्पीड के साथ एक भरोसेमंद स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं। आधुनिक डिजाइन और शानदार फीचर्स से लैस यह सीरीज न केवल स्मार्टफोन के तकनीकी मायने बदलती है, बल्कि यूजर्स को एक प्रीमियम और मजेदार डिजिटल अनुभव प्रदान करने का वादा भी करती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *