July 4, 2026
IMG_8253

एआई प्लस स्मार्टफोन ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की बहुप्रतीक्षित गॉट सेल के लिए अपने स्मार्टफोन्स और एआईओटी प्रोडक्ट्स पर कई आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहकों को ३ जुलाई से ही इस सेल का अर्ली एक्सेस मिल चुका है, जबकि ४ जुलाई से यह सेल देश भर के सभी ग्राहकों के लिए लाइव कर दी गई है।

इस बार की गॉट सेल का मुख्य आकर्षण ‘एआई प्लस २’ स्मार्टफोन है, जिसे अब तक की सबसे कम और विशेष कीमत मात्र आठ हजार नौ सौ निन्यानवे रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा नोवा सीरीज, वियरेबल्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स और टैबलेट्स पर भी कई शानदार डील्स उपलब्ध हैं। इन डील्स और रणनीतिक पेशकश के बारे में बात करते हुए एआई प्लस स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटी क्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माधव शेठ ने कहा कि कंपनी की रेंज लगातार बढ़ रही है और उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक स्मार्टफोन्स और कनेक्टेड डिवाइसेस के जरिए एआई प्लस इकोसिस्टम का अनुभव कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य हर बजट रेंज में विश्वसनीय परफॉर्मेंस, क्लीन सॉफ्टवेयर और बेहतर वैल्यू प्रदान करने वाले प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *