गया में शेरघाटी की पुलिस सूचना के आधार पर सक्रिय होकर कार्रवाई की। इसमें पुलिस को विशेष सफलता मिली।
रविवार की सुबह 9 बजे थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास जीटी रोड पर छापेमारी कर पुलिस ने 210 किलो गांजा बरामद की है।
जीटी रोड से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी मामले में इसे सफलता के रूप देखा जा रहा है। पुलिस को मादक पदार्थों के तस्कर नेटवर्क तक पहुंचने में इससे मदद मिलने की संभावना है।
थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि फिलहाल बरामद गांजा का बाजार में लाखों रुपये अनुमान लगाया गया है। आईओ मो इम्तियाज ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक हाइवा जीटी रोड से मादक पदार्थ गुजरने वाली है।
पुलिस ने अपना जाल बिछाया और छापेमारी कर प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद करने में सफल हुई। इसके साथ हाइवा के दो चालक गिरफ्तार किए गए हैं।
इसमें पिंटू कुमार पिता बुधुर सिंह ग्राम रूप सागर थाना नावानगर जिला बक्सर एवं पंकज कुमार पिता छोटन तिवारी ग्राम मनोहरपुर मालियाबाग थाना दिनारा जिला रोहतास के रूप में की गई है।
चालक ने पूछताछ में बताया कि हमें हाइवा को सासाराम ले जाने के लिए बोला गया था। लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने तस्करी किए जाने की बात बताया।
हाईवा जैसे ही डोभी से आगे बढ़ी गोपालपुर में पुलिस ने रोक कर जांच शुरू किया तो हाइवा के अंदर बनाया गया विशेष तहखाना से 26-26 किलो के आठ बोरे में बंद 210 किलो गांजा बरामद किया गया।
तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए वाहन में एक विशेष तहखाना बनाकर गांजा छिपा रखा था। उल्लेखनीय हो कि शेरघाटी एसडीपीओ संदीप कुमार के प्रभार ग्रहण करते ही पुलिस को यह सफलता मिली है, जो अपराध नियंत्रण का शुभ संकेत माना जा रहा है।
