टाटा मोटर्स के व्हीकल फैक्ट्री प्लांट वन डिवीजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का स्वागत किया गया। सर्व प्रथम प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का फूलों का माला व पगड़ी पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया।
महामंत्री आरके सिंह ने उपस्थित कर्मचारी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग न सिर्फ मजदूरों को बल्कि मीडिया को भी गुमराह कर गलत मंशा को पूरा करने के फिराक में लगे रहते हैं। जरूरत है ऐसे लोगों से सावधान रहने की। उन्होंने कहा कि किसी को किसी भी तरह की गलतफहमी हो और उसे दूर करना चाहते हैं तो मुझसे मिल सकते हैं अथवा निःसंकोच फोन कर सकते हैं।
उधर फाइव थाउजेंड डिवीजन में भी स्वागत का कार्यक्रम हुआ। स्थानीय कामगारों द्वारा अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रियाज अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
