
भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की रात डीलर के पुत्र सहित दो युवकों की गोली मार हत्या कर दी गई। इनमें एक ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल और दूसरे ने गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में रतनाढ़ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 36 वर्षीय पुत्र चंदन कुमारसिंह और कल्लू मियां का 22 वर्षीय पुत्र मो. सोनू बताया जा रहा है। दोनों दो पक्ष के – बताये जा रहे हैं। इनमें चंदन कुमार सिंह न डीलर का पुत्र था। बाइक सवार अपराधियों पर चाय-नाश्ते की दुकान
के पास खड़े दोनों युवकों को गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।इधर, पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनिल कुमार और गड़हनी थानाध्यक्ष रणबीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसपी राज भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया किशुरुआती जांच आपसी विवाद में दो पक्षों की ओर गोलीबारी में दो युवकों को मौत होने बात सामने आ रही हैं। एक अपरा को हिरासत में लिया गया है। इधर, कु लोग वर्चस्व में गोलीबारी की बात क रहे हैं।