इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व मुम्बई सिटी एफसी के बीच गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में मैच होगा. जेएफसी मुम्बई सिटी एफसी से मैच के लिए तैयार है. मुम्बई सिटी एफसी अब तक एक भी मैच नहीं हारी है वह पहले स्थान पर है जबकि जेएफसी तीसरे स्थान पर है। गुुरुवार को इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व मुम्बई सिटी एफसी के बीच मैच होगा. मुम्बई एफसी कुछ वर्षों से लगातार बेहतर पद्रशन कर रही है।
इंडियन सुपर लीग के शील्ड जीतने वाली टीमों को देखा जाए तो जेएफसी, मुम्बई सिटी एफसी व मोहन बागान सुपर जायंट्स है. मुंबई 2020 से ही जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, और वे अपनी काबिलियत के दम पर ही टॉप पर हैं. जेएफसी के हेड कोच ओवेन कोयल ने कहा कि उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन कर मैच जीत सकती है. उन्होंने कहा कि उनके पास पुइया जैसे कुछ बहुत ही होनहार युवा खिलाड़ी हैं. वह एक शानदार टैलेंट है और आगे चलकर एक बेहतरीन खिलाड़ी बनेगा. उन्होंने कहा कि फुटबॉल में कोई भी चीज कभी भी पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होती, लेकिन खिलाड़ी बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।
सिर्फ तीन सप्ताह में इस टीम को फिर से मुकाबले के लिए तैयार कर दिया है, और अब मजबूत टीमों को चुनौती देने की स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि मुम्बई सिटी एफसी के साथ यह मैच अब तक का सबसे बड़ा मैच है. उन्होंने कहा कि अगर जेएफसी को टॉप टीमों की दौड़ में बने रहना है, तो हम मुंबई जैसी टीमों को हराना ही होगा. उन्होंने कहा कि उनकी टीम कड़ी मेहनत कर रही, मैच में चुनौती का सामना करेगी।
