March 27, 2026
TATA (1)

टाटा मोटर्स में बेहतर ग्रेड रिवीजन समझौता कराने के बाद यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आर के सिंह के स्वागत का सिलसिला जारी है. रविवार को कंपनी परिसर स्थित ईआरसी, फाउंड्री व क्यूए कॉमन सर्विसेज (रोज हाऊस) में यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत किया गया. इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह, जीएम जीवराज संधु , विष्णु दीक्षित, ईआर की वरीय प्रबंधक आंचल सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन एस आर स्वाइन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप राजवाड़ ने किया। इस मौके पर यूनियन के महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि समय से पूर्व ग्रेड रिवीजन हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिसका श्रेय सभी मजदूरों को जाता है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन के साथ वार्ता के दौरान कई बार असहजता महसूस होती है, लेकिन धैर्य से हम सब लगातार बातचीत करते हैं. उन्होंने कहा कि मजदूर हित में जितनी बार बातचीत करना पड़े करते हैं।

तब जाकर सुखद रिजल्ट निकलकर आता है. उन्होंने कहा कि यह यूनियन सबों के बारे में सोचती है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बीच जो सम्मान मिलता है उससे यूनियन को ताकत मिलती है. उन्होंने कहा कि मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान बना रहे यह ख्याल यूनियन हमेशा रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *