April 9, 2026
Swiggy

भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कंवीनियंस प्लेटफॉर्म स्विगी (स्विगी लिमिटेड, एनएसई: SWIGGY / बीएसई: 544285) ने आईआईटी खड़गपुर की छात्रा ऋषिका माहेश्वरी को “वुमेन लीडर्स ऑफ टुमारो” में शामिल करते हुए सम्मानित किया। ऋषिका देशभर की 13 यंग वुमन अचीवर्स की सूची में शामिल हैं, जिन्हें उनके काम के प्रभाव और वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए पहचाना गया है—चाहे वह चंद्र नेविगेशन के लिए एआई मॉडल बनाना हो, किफायती स्वास्थ्य सेवाएं विकसित करना हो या ग्रामीण कारीगरों के लिए सतत आजीविका के अवसर तैयार करना हो।

छात्रों के लिए लंबी कतारों और खाद्य सेवा प्रदाताओं के लिए अनिश्चित मांग जैसी चुनौतियों की पहचान करते हुए, ऋषिका ने ‘रैपिड रसोई’ की स्थापना की, जो एक कैंपस-केंद्रित फूड-टेक प्लेटफॉर्म है और जिसका उद्देश्य पूरे भारत में पारंपरिक कॉलेज कैंटीनों का डिजिटलीकरण करना है। कैंटीन विक्रेताओं को ऑनबोर्ड करने से लेकर ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने तक, और कैंपस के हॉस्टल व कक्षाओं के भीतर लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स स्थापित करने तक, ऋषिका ने ‘रैपिड रसोई’ के लिए 20 से अधिक डिलीवरी राइडर्स की टीम तैयार की।

स्विगी ने मार्च 2026 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “वुमेन लीडर्स ऑफ टुमारो” अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत देशभर से 800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। चयनित महिला अग्रदूतों और उनकी प्रेरणादायक यात्राओं को स्विगी ऐप पर प्रदर्शित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *