February 13, 2026
cochbehar

कूचबिहार (न्यूज़ एशिया ): आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद कूचबिहार मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने “नो सेक्युरिटी नो सर्विस ” की मांग करते हुए कूचबिहार मेडिकल कॉलेज के आउटडोर विभाग को बंद कर दिया।

हालांकि आज सुबह आउटडोर विभाग खुला था, लेकिन करीब साढ़े दस बजे आउटडोर बंद कर दिया गया। इसके कारण दूर-दराज से आये कई मरीजों को डॉक्टर से नहीं दिखा पाने से परेशानी उठानी पड़ रही है।

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर पूरे देश में जूनियर डॉक्टरों द्वारा विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *