May 4, 2026
IMG_6278

अमेज़न इंडिया ने ‘ग्रेट समर सेल २०२६’ की घोषणा की है, जो ८ मई की मध्यरात्रि से शुरू होगी और इसमें एआई आधारित चयनों पर आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे। इस सेल में स्मार्टफोन पर ४० प्रतिशत, होम अप्लायंस पर ६५ प्रतिशत और फैशन-ब्यूटी श्रेणी में ८० (प्रतिशत तक की भारी छूट उपलब्ध होगी। ग्राहकों की सहायता के लिए ‘रुफस’ और ‘लेंस एआई’ जैसे आधुनिक टूल्स का उपयोग किया जाएगा, जो सही उत्पाद चुनने में मदद करेंगे।

खरीदारी को और अधिक किफायती बनाने के लिए प्राइम सदस्यों को ३ प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट और २,५०० रुपये की खरीद पर २५० रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को १० प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। तेज डिलीवरी, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ यह सेल देशभर के ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *