April 12, 2026
image (2)

निगरानी की टीम ने बुधवार को भूमि विवाद के मामले मैं दर्ज हुई प्राथमिकी से नाम हटाने के लिए नौ हजार रुपये रिश्वत लेते डोरीगंज थाने में पदस्थापित दारोगा मोहित मोहन को गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच पहले से विवाद चल रहा है. इसमें आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं. पीड़ित गौतम साह, मोनू साह सहित अन्य के
खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इनमें कुछ छात्र हैं. उक्त परिवार का आरोप है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी. इस केस के इंचार्ज दारोगा मोहित मोहन बनाये गये. पीड़ित परिवार ने बताया कि केस में से कुछ नाम निकालने को लेकर दारोगा मोहित मोहन ने 10 हजार रुपये मांगे थे. मामला नौ हजार में तय हुआ. इसकी शिकायत पीड़ित मोनू कुमार ने निगरानी थाने में की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *