March 27, 2026
image (1)

घरेलू गैस की किल्लत के बीच अनुमंडल प्रशासन ने दो दिनों के अंदर घरेलू गैस को कमर्शियल सिलिंडर में भरने के मामले पकड़े हैं। दो दिनों के अंदर दो थाना क्षेत्रों में 58 सिलिंडर जब्त किया। एक मामले में जहां दो लोग गिरफ्तार किए गए। वहीं दूसरे मामले में पिता-पुत्र फरार हैं। मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंदगोला टिकिया टोला मोहल्ला में सोमवार की देर रात अनुमंडल प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलिंडर से कमर्शियल सिलिंडर में रिफलिंग करते 32 सिलिंडर जब्त किया। 250 से 300 रुपये किलो बेच रहे गैस
मामले में पिता व पुत्र के खिलाफ मालसलामी थाना में प्राथमिकी कराई गई है। दोनों फरार आरोपितों की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है। नागरिकों का कहना है कि अभी भी कई मोहल्लों में घरेलू गैस सिलिंडर से कमर्शियल सिलिंडर में रिफलिंग का काम जारी है। कालाबाजारी में संलिप्त लोग 250 से 300 रुपये किलो के हिसाब से गैस बेच रहे हैं। एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि पूर्वी नंदगोला मोहल्ले में घरेलू गैस के भंडारण कर कमर्शियल सिलिंडर में रिफलिंग करने की सूचना मिली। सूचना के बाद मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंदगोला टिकिया टोला मोहल्ला में सहायक आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मालसलामी थाना पुलिस के सहयोग से देर रात बताए गए मकान में छापेमारी किया। मकान के निचले हिस्से में 32 सिलिंडर जब्त
छापेमारी दल में आपूर्ति निरीक्षक वार्ड 70 की शमा फिरोजा भी थी। छापेमारी टीम ने देखा कि मकान के निचले हिस्से में 32 सिलिंडर का भंडारण किया गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने 22 घरेलू व 10 कमर्शियल भरे सिलिंडर जब्त किए। इसके अलावा 40 पीस रेगुलेटर और रिफिलिंग में उपयोग किए जाने वाले उपकरण को भी जब्त किया। एसडीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान रिफलिंग करने वाले पिता रामधनी प्रसाद व पुत्र

रौशन कुमार फरार हो गया। एसडीओ ने बताया कि फरार पिता-पुत्र के खिलाफ मालसलामी थाना में प्राथमिकी करायी गई है। फरारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *