June 15, 2025
WhatsApp Image 2024-12-05 at 09.50.57wedding

सदर थाना के पताही हरि गांव में घर के नाली का पानी बहाने के विवाद में हुए झगड़े ने इतना तूल पकड़ा कि पड़ोस के चाचा-भतीजे ने मिलकर स्थानीय वार्ड सदस्य मदन साह की पत्नी जानकी देवी और बेटे रोहित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपित चाचा-भतीजा ने पिस्टल से आधा दर्जन से अधिक फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे जब्त किए हैं। वारदात के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए। गोली लगने के बाद लोग अचेतावस्था में मां- बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। रोहित को तीन और जानकी को दो गोली लगी है। वार्ड सदस्य मदन साह रांची में रहकर ऑटो चलाते हैं। बड़ा बेटा रौशन भी रांची में शीशा का व्यवसाय करता है। घर पर छात्र रोहित और उसकी मां जानकी ही रहते थे। बेटियों का विवाह हो चुका है। चश्मदीद पड़ोस की 10 वर्षीया बच्ची ने पुलिस को बताया कि रोहित बाइक से पेट्रोल लेने जा रहा था। जानकी दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान मुंह बांधे अमर आया और पहले रोहित को गोली मारी। जानकी देवी आगे बढ़ीं तो उन्हें भी गोली मारकर भाग गया। विनोद ने कमर से पिस्टल निकालकर दी थी। विनोद की मोहल्ले में ही पान-पुड़िया की दुकान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *