April 2, 2026
FESTIVAL (1)

उत्कल एसोसिएशन परिसर साकची में उत्कल प्रदेश गठन का जन्मदिवस उत्कल दिवस के रूप में मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि यूसिल कंपनी अर्थ विभाग के डायरेक्टर डा. विक्रम केशरी दास थे. उन्होंने ओडि़शा का इतिहास, भाषा, साहित्य, व्यापार वाणिज्य व अभी की स्थिति पर प्रकाश डाला।  इस मौके पर उत्कल एसोसिएशन के ट्रस्टी मनोरंजन दास ने ओडि़शा के लोगों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया. समाजसेवी संगीता बेहरा ने ओडिय़ा व ओडिय़ा इतिहास पर प्रकाश डाला. स्वागत भाषण अध्यक्ष डा. श्रीधर प्रधान ने दिया।

एसोसिएशन के सचिव तरुण कुमार महंती ने सचिव रिपोर्ट पढ़ा. एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बादल भुइयां ने सम्मानित प्रतिभाओं को दिए गए प्रशस्ति पत्र को पढ़ा. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संजय पात्र ने किया। उत्कल एसोएिसशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नृत्यांंगना डांस ग्रुप के सदस्योंं ने ओडि़शा व संबलपुरी नृत्य प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में आर्किटेक्ट अवनीश प्रसाद मिश्रा, समाजसेवी अविनाश दास, संगीतकार डा. सनातन दीप, पर्वतारोही आस्था रानी भुइयां, बिल्डर कुंदन गोप व यूसिल के डायेक्टर डा. विक्रम केशरी दास को सम्मानित किया गया।

समारोह में संघमित्रा नायक, चिन्मय नायक, गीता गौड़, पूनम रथ, विरंचि नारायण परिडा, स्वाति, साधना, संजुक्ता, अनुपमा, पर्चीता आदि कलाकारों ने भजन गायन गाया. इस मौके पर अध्यक्ष डा. श्रीधर प्रधान, सचिव तरुण कुमार महंती, कोषाध्यक्ष मनीष दास, विजय मिश्रा, मनोरंंजन गौड़, निरंजन नायक, अशोक महापात्र, किशोर नायक, प्रतिभा महंती, सुजाता चौधरी आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *