भारत की अग्रणी म्यूचुअल फंड कंपनियों में से एक, यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पश्चिम बंगाल के कल्याणी में अपने यूटीआई फाइनेंशियल सेंटर (यूएफसी) के स्थानांतरण की घोषणा की है, जो 22 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। अब यह नई शाखा यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, बी 8/25 (सीए), कल्याणी, जिला नादिया – 741235, पश्चिम बंगाल से संचालित होगी।
इस उद्घाटन समारोह में जोनल हेड श्री अनिंद्य सेनगुप्ता के साथ कोलकाता यूएफसी के मुख्य प्रबंधक श्री सुभदीप गांगुली और साल्ट लेक यूएफसी की मुख्य प्रबंधक सुश्री संचिता घोष शामिल होंगी। कंपनी ने अपने ग्राहकों को आश्वासन दिया है कि नए स्थान पर स्थानांतरण की यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुगम और पारदर्शी होगी। पते में इस बदलाव के संबंध में विस्तृत जानकारी ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
इससे पहले यूटीआई फाइनेंशियल सेंटर बी-12/1, सेंट्रल पार्क के पास, कल्याणी, जिला नदिया – 741235, पश्चिम बंगाल में स्थित था। यूटीआई म्यूचुअल फंड अपने यूटीआई फाइनेंशियल सेंटर्स (यूएफसी), बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट्स, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स (एमएफडी) और बैंकों के साथ रणनीतिक साझेदारी के अपने वितरण नेटवर्क के माध्यम से निवेशकों तक अपनी पहुँच बनाता है।
