April 7, 2026
image (1)

रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा समोधी टोला के सरेह स्थित एक पोखर में रील बनाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक पड़ोसी थे।
मृत युवक की पहचान रामनगरा गांव निवासी विजय प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार(18) एवं शिव कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार(19)के रूप में की गई है। घटना सोमवार की दोपहर दो बजे की बताई गई है।
बताया जाता है कि रिल्स बनाने के लिए चार युवक उस पोखर के पास पहुंचे थे। जब दो युवकों डूब गए तो बाकी दो युवक वहां से हल्ला करते हुए फरार हो गए। हो हल्ला होने पर सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंच गए। एक युवक का शव तत्काल निकाल लिया गया लेकिन एक युवक का शव ग्रामीणों के प्रयास से दो घंटे बाद निकाला गया। सूचना पर रीगा के राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी प्रिया, रामनगरा पुलिस पिकेट प्रभारी मुकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार एवं मुकेश कुमार, सरपंच रंजीत प्रसाद, राजद के वरिष्ठ नेता राज किशोर सिंह समेत दर्जनों लोग वहां पहुंचे।
राजस्व पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रिया ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपदा के तहत मृतक के आश्रितों को चार- चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
रामनगरा पुलिस विकेट प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *