July 1, 2025
STATION

बख्तियारपुर स्टेशन के प्रतीक्षालय से सोमवार देर शाम दिव्यांग दंपती के दो वर्षीय मासूम बच्चा चोरी हो गया। नालंदा के रहुई थाने के मई निवासी दिव्यांग दंपती ने बख्तियारपुर रेल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दिव्यांग दंपती ने दो संदिग्ध महिलाओं पर बच्चा करने का आरोप लगाया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं दिख रही है।दिव्यांग महिला ने बताया कि वह अपने अंधे पति मुकेश चौधरी और बच्चों के साथ रेलवे प्रतीक्षालय में बैठी थी। इसी दौरान हमारी मदद करने के लिए दो महिलाएं आईं। इसके कुछ ही देर बाद मेरा बच्चा गायब हो गया। दिव्यांग दंपती ने उन्हीं दोनों महिलाओं पर अपने बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। दिव्यांग दंपती आसपास के क्षेत्रों में भिख मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं। रेल पुलिस ने स्टेशन और आपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं बच्चे के साथ दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *