April 7, 2026
WhatsApp Image 2026-04-07 at 11.58.54 AM

नेपाल सीमा पर सोनबरसा के रास्ते भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश में जुटी थाईलैंड की दो युवतियों को नेपाली सुरक्षाकर्मियों द्वारा शनिवार की शाम अपनी अभिरक्षा में लिए जाने की सूचना है।
करीब 27 वर्षीय बैंकाक की नत्थाया वियांगयुन और करीब तीस वर्षीय महा सारखाम की मिस जुतारत के पास से काठमांडू से दिल्ली तक की फ्लाइट का टिकट व पासपोर्ट बरामद बरामद किया गया है।
दोनों फ्लाइट छोड़ भारत सीमा के पास घुसपैठ का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान नेपाली सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। नेपाली सुरक्षाकर्मी और गुप्तचर एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं।
बताया गया है कि दोनों थाइलैंड से नेपाल के काठमांडू पहुंची थी। यहां से एयर इंडिया की फ्लाइट से काठमांडू से नई दिल्ली के लिए शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे उड़ान भरकर दिल्ली में शाम 6 बजकर 55 मिनट पर पहुंचना था। लेकिन, दोनों ने फ्लाइट नहीं पकड़ा और मलंगवा पहुंच गई। मलंगवा से वह किसी के साथ भारत के सबसे सुगम रास्ता सोनबरसा के उस क्षेत्र की तरफ निकली जहां से सीमा पार करना बेहद आसान होता है। अमूमन यहां से साइकिल और बाइक से भी आसानी से आवागमन हो जाता है। पटेल नगर से आगे आश्रम के निकट से यह रास्ता बाजार और सोनबरसा पटेल नगर की तरफ मुड़ती है। सीमा पार करने से चंद कदमों की दूरी पर नेपाल की जागरूक प्रहरी व सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें बिना देरी किए रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
खुफिया सूत्रों का कहना है कि जांच का विषय है कि दोनों विदेशी युवतियों ने काठमांडू में प्लेन नहीं पकड़ सैकड़ों किलोमीटर दूर पहाड़ आदि पार करते हुए घंटो का सफर तय कर मलंगवा क्यों पहुंची, मलंगवा में उसका क्या कनेक्शन है। भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए ग्रामीण रास्ते को क्यों चुना गया। इन सभी प्रश्नों पर जांच की जा रही है। फिलहाल, नेपाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान इस पर नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *