April 4, 2026
image (4)

सुरक्षाकर्म‍ियों ने मुस्‍तैदी द‍िखाते हुए पटना एयरपोर्ट से एक शख्‍स को पकड़ा है। इस यात्री के बैग से 3 ज‍िंदा कारतूस न‍िकले हैं। इस शख्‍स का कहना है क‍ि वह नोएडा भाई के इलाज के ल‍िए जा रहा था और उसे नहीं पता क‍ि ये कारतूस कहां से आए। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर है। पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जा रहे एक यात्री के सामान से 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है। CISF ने यात्री को एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया है। यात्री से पूछताछ की जा रही है। यात्री एयर इंडिया के विमान से दिल्ली जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह शख्स फुलवारी शरीफ का रहने वाला है और इसका नाम सैयद मोहसिन अली मासूमी है। इस शख्स ने पटना से दिल्ली की टिकट बुक की थी। पटना एयरपोर्ट पर CISF ने सामान की चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा है। आरोपी ने अपने बयान में बताया है कि वह अपने भाई, भाभी और एक कंपाउंडर के साथ दिल्ली आ रहा था। शख्स का दावा है कि उसके भाई को नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना था। सिक्योरिटी चेक के बाद वह अपने भाई के साथ एक नंबर गेट पर था। तभी भाभी का फोन आया कि सिक्योरिटी चेक में उसके बैग से कारतूस निकला है। उसने आगे कहा, ‘मैं दौड़कर गेट नंबर 11 पर पहुंचा। मेरे सामने लॉक बैग की चेन खोली गई, जिसमें 3 कारतूस निकले। ये कारतूस कहां से आए, इसकी जानकारी मुझे कोई नहीं है।’ सीआईएसएफ की ज‍िज्ञासा कुमारी मशीन ऑपरेट कर रही थी, तभी बैग में उन्‍हें ये कारतूस द‍िखाई द‍िए। ये कारतूस 8 एमएम कैल‍िबर के हैं। पता चला क‍ि ये हैंड बैग मासूमी सैयद अली मोहस‍िन नाम के यात्री का है। यह शख्‍स एयर इंड‍िया के व‍िमान से द‍िल्‍ली जा रहा था। पूछताछ में शख्‍स ने कहा है क‍ि ये कारतूस गलती से उसके बैग में आ गए और उसकी जानकारी उसने सुरक्षाकर्म‍ियों को नहीं दी। उसने अपनी गलती मान ली है। सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट थाने को उसे सौंप द‍िया है, जो आगे की पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *