February 23, 2026
bihar (1)

जमशेदपुर चार्र्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी की ओर से जेसीएपीएल 2.0 (जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग) क्रिकेट महोत्सव का आयोजन 10 व 11 जनवरी को ट्यूब मेकर्स क्लब में किया जाएगा. दो दिवसीय किक्रेट महोत्सव में आठ टीमें भाग लेंगी जिनमें से दो महिलाओं की टीम होंगी. इस आयोजन का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच स्वास्थ्य, खेल भावना, आपसी सौहार्द औनर सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। सोमवार की शाम बिष्ष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में जमशेदपुर चार्टर्ड काउंटेेंट्स ऑफ सोसायटी की ओर से आयोजित पे्रसवार्ता में जेसीएपीएल 2.0 के संयोजक सीए रवि गुप्ता व इवेंट डायरेक्टर सीए सुगम सरायवाला ने कहा कि टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट व भालोटिया ग्रुप है।

 वहीं को-स्पॉन्सर के रूप में द नेल लॉफ्ट, कुलदीप सन्स ज्वेलर्स, होटल रेडिसन व पीएंडएम हाई-टेक सिटी सेंटर इस आयोजन से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि टीमों के संतुलन और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए 27 दिसंबर को एक सुव्यवस्थित खिलाड़ी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसके माध्यम से प्रत्येक टीम का गठन किया गया. इस मौके पर इवेंट सीए सुगम सरायवाला ने कहा जेसीएपीएल केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अपने व्यावसायिक कार्यों से अलग हटकर एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि ट्यूम मेकर्स क्लब में दिन-रात का मैच होगा।

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए गिफ्ट रहेंंगे. इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष सीए मनीष मूनका, सचिव सीए शिव चौधरी, कोषाध्यक्ष सीए विनीत मेहता, सीए रमाकांत गुप्ता, सीए संजय गोयल, सीए आनंद अग्रवाल, सीए कौशलेन्द्र दास, सीए राकेश रोशन झा, सीए धीरज प्रसाद, सीए दया शंकर, सीए रवि कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *