बखरी थाना क्षेत्र के सलौना रेलवे स्टेशन के पास एक महिला आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे कूद गई। लेकिन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। महिला की जान बच गई। घटना सोमवार सुबह की है। सहरसा से समस्तीपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन सलौना स्टेशन से निकल रही थी। तभी महिला अचानक पटरी पर कूद गई। महिला के पास आधार कार्ड मिला है। उसमें वह बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा गांव की रहने वाली बताई गई है।
