नववर्ष 2026 के मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने समस्त जिले वासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी l उन्होंने सभी लोगों की सुख-शांति, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की l उन्होंने कहा की हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम हमेशा सेवा के लिए तत्पर है l हम सभी की मेहनत और सहयोग से पूर्वी सिंहभूम को अग्रणी जिलों की श्रेणी में शामिल करना है l
सिविल सर्जन डॉ साहिर ने पिछले वर्ष उपलब्धि पर पूरे पूर्वी सिंहभूम की टीम को बधाई एवं शुभकामनायें दी l उन्होंने सभी लोगों की मेहनत एवं लगन को सराहा l सिविल सर्जन डॉ 0 साहिर पाल ने बताया की हमारे स्वास्थ्य विभाग की टीम 24× 7 मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर है l
इस मौके पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो, सदर हॉस्पिटल के लिपिक अकिब अहमद, प्रेमा मरांडी, रविंद्रनाथ ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, अमोद कुमार, सिविल सर्जन कार्यालय से संत कुमार झा, रविन्द्र कुमार रवि, कुसुम कुमारी, मनोज तिवारी सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे l
