
दानापुर के गुरुद्वारा घाट स्थित नदी के सोता में एक युवक की गोली * लगा शव संदिग्धावस्था में मिला है। शव मिलने की खबर फैलते ही. भीड़ उमड़ पड़ी। शव की पहचान दानापुर के रामनगर कॉलोनी भुलावन मोड़ निवासी गोपाल प्रसाद के पुत्र मंटू कुमार (30) के रूप में की गई। मंटू के दाहिने ओर सिर में गोली लगने जैसा जख्म था। शव के बाएं ओर एक कट्टा पड़ा था। जिसमें खोखा फंसा हुआ था। मंटू की हत्या हुई है कि उसने आत्महत्या की, इसकी चर्चा जोरों पर है। पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मंटू गुरुवार सुबह 11 बजे घर से निकला था। कुछ घंटे बाद उसका शव मिला। उसके भाई मुन्ना ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक दोस्त ने भाई के शव का फोटो भेजा। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव पड़ा था। उधर मौत की खबर लगते ही मां सुनीता देवी और परिजन रोते चिल्लाते हुए पहुंचे। गुरुद्वारा घाट पर महिला के साथ दिखाई दिया था युवक: प्रत्यक्षदर्शी की माने तो मंटू गुरुद्वारा घाट पर एक महिला के साथ दिखाई दिया था। वह किराना दुकान में काम करता था।
वह चार भाई में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी का पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस उसके दोस्त और महिला के बारे में छानबीन और घाट के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा घ कट्टा भी मिला है। मामले की छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि फिलहाल हत्या है या आत्महत्या इसको लेकर छानबीन की जा रही है। परिजन की ओर से अभी तक शिकायत नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।